मप्र के मऊगंज हमले में मृत एएसआई रामचरण को दिया जाएगा बलिदानी का दर्जा : मोहन यादव
- परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता और पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लिया जाएगा
Mar 16, 2025, 19:34 IST

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को मीडिया को जारी संदेश में कहा कि रामचरण गौतम को बलिदानी का दर्जा देने और उनके परिजनों काे एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। यह उनके बलिदान के प्रति श्रद्धा, आस्था और राज्य सरकार की परंपरा व कर्तव्य का प्रकटीकरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम की कर्तव्य परायणता और उनका बलिदान चिर-स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए यथा योग्य व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मऊगंज में घटित घटना अत्यंत दुखद है। मध्य प्रदेश सरकार संवेदनशील सरकार है। मैंने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं, अब स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना के किसी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024