गुरुग्राम: सीएम सैनी समेत कई नेताओं ने मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता को दी श्रद्धांजलि
जमालपुर स्थित भूपेंद्र यादव के निवास पर पहुंचे देश, प्रदेश के बड़े नेता
Mar 16, 2025, 19:54 IST

रविवार को देश व प्रदेश की विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पैतृक गांव जमालपुर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उनके पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन राम मेघवाल, नित्यानंद राय, अन्नपूर्णा देवी, भाजपा में संगठन मंत्री बीएल संतोष, उपमुख्यमंत्री राजस्थान दीया कुमारी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, सोनीपत के पूर्व सांसद रमेश कौशिक, पूर्व मंत्री बनवारी लाल, सीपी विकास अरोड़ा, एडीसी हितेश कुमार मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024