सदन में चौधरी चरण सिंह का नहीं होने दूंगा अपमान : धनखड़
Feb 10, 2024, 14:16 IST

धनखड़ ने कहा कि आप को तो प्रसन्नता होनी चाहिए कि चौधरी साहब को भारत रत्न दिए जाने का फैसला हुआ है लेकिन आप लोग सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।
सदन में बढ़ते हंगामे को देखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्षी दलों के सदस्यों ने चौधरी साहब का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। गोयल ने कहा यह गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय किया है। ये दिन कांग्रेस के लिए जश्न मनाने का था लेकिन वो चौधरी साहब को अपमानित कर रही है। इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी होगी।
सदन में चर्चा के दौरान आरएलडी के मुखिया चौधर चरण सिंह के पोते जयंत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला बहुत बड़ा है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। इस फैसले से पूरे देश में खुशी का माहौल है।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024