पानीपत में पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान युवक ने की आत्महत्या
Mar 13, 2025, 19:24 IST

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनीष कुमार गांव सौटा जिला अंबाला का रहने वाला था। मनीष की शादी 14 अप्रैल 2024 को कुरुक्षेत्र की अमनदीप कौर से हुई थी। मृतक के पिता रघुवीर ने बताया कि शादी के बाद पता चला कि अमनदीप के सौरभ नाम के युवक से अवैध संबंध हैं। परिवार ने अमनदीप और उसके परिजनों से इस बारे में बात की। लेकिन अमनदीप ने सौरभ से संबंध नहीं तोड़े। उल्टे अमनदीप की मां ने बेटी का साथ दिया ओर मनीष को जान से मारने की धमकी दी। मनीष की पत्नी, साला और सौरभ ने भी उसे लगातार परेशान करने लगे।
मृतक के पिता रघुवीर ने बताया कि पत्नी की गलत हरकतों से इससे तंग आकर मनीष ने सल्फास की गोली निगल ली। इसके बाद उसने इंग्लैंड में रहने वाले अपने भाई को फोन कर सारी बात बताई। परिजनों ने तुरंत मनीष को पानीपत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता की शिकायत पर थाना इसराना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024