पेपर लीक से 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में, सभी दल व सरकारें एकजुट होकर निपटेंः राहुल गांधी
Mar 13, 2025, 19:03 IST

राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि छह राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य ख़तरे में, पेपर लीक हमारे युवाओं के लिए सबसे ख़तरनाक "पद्मव्यूह" बन गया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में धकेल देता है, उनके परिश्रम का फल उनसे छीन लेता है। साथ ही यह अगली पीढ़ी को गलत संदेश देता है कि बेईमानी, मेहनत से बेहतर हो सकती है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अभी एक साल भी नहीं हुआ जब नीट पेपर लीक ने देश को झकझोर दिया था। हमारे विरोध के बाद केंद्र सरकार ने नए कानून को इसका समाधान बताया लेकिन इतने सारे हालिया पेपर लीक ने उसे भी विफल साबित कर दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि यह गंभीर समस्या एक "सिस्टेमेटिक फेलियर" है। इसका खात्मा सभी राजनीतिक दलों और सरकारों को मतभेद भुलाकर, मिलकर कड़े कदम उठाने से होगा। इन परीक्षाओं की गरिमा बनी रहना हमारे बच्चों का अधिकार है और इसे हर हाल में सुरक्षित रखना होगा।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024