गुरुग्राम में किंगडम ऑफ ड्रीम्स चढ़ा आग की भेंट, लाखों का नुकसान
Mar 13, 2025, 20:24 IST

वर्ष 2010 में तत्कालीन सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने किया था उदघाटनगुरुग्राम के सेक्टर-29 में स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी। उस समय भी फिल्मी सितारों द्वारा यहां पर लाइव परफोर्मेंस दी गई थी। सांस्कृतिक धरोहर के रूप में किंगडम ऑफ ड्रीम्स को जाना जाता है। कल्चरल गली में अलग-अलग राज्यों की कला और संस्कृति को दर्शाती कलाकृतियों के साथ वहां के खान-पान की स्टॉल्स लगती थी। लखनऊ के नवाबों की शान-ओ-शौकत को दर्शाती एक गैलरी भी इसकी ऊपरी मंजिल पर थी। मुंबई की लोकल ट्रेन, पुरानी फिल्मों की याद ताजा कराती बड़ी-बड़ी पेंटिंग, समुंद्र में नाव की कलाकृति समेत बेहतरीन साज-सज्जा इसकी की गई थी। किसी समय में किंगडम ऑफ ड्रीम्स गुडग़ांव की शान हुुआ करता था। हर बड़े बैनर की फिल्मों की लांचिंग यहां से की जाती थी। फिल्मी सितारे, निर्माता, निर्देशक यहां पहुंचते थे। फिल्मों की लांचिंग के लिए मुंबई के बाद सीधे गुरुग्राम का यह स्थल सबकी प्राथमिकताओं में रहता था। यहां अलग-अलग थियेटर भी बनाए गए हैं। इसमें ओपेरा थियरेटर है, जहां पर अमेरिका, पेरिस, इंग्लैंड व अन्य देशों की संस्कृति के कार्यक्रम यहां होते थे। उसी के हिसाब से इसका निर्माण भी किया गया है।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024