स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के घर के बाहर फेंका तीन ट्रक कचरा
Jan 30, 2025, 19:47 IST

इसके बाद मालीवाल ने महिला समर्थकों के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल का पोस्टर लगाया और उसके चारों ओर कचरा डाल दिया। इसके तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारी स्वाति मालीवाल को बस में संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई।
कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन उन पर धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल का ध्यान दिल्ली की महिलाओं की दुर्दशा की ओर दिलाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में केजरीवाल ने दिल्ली को कचरे का ढेर बना दिया। सड़कों की हालत खराब है, नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं, हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। विकासपुरी के निवासियों ने कई बार स्थानीय विधायक, दिल्ली सरकार, एमसीडी, सीएमओ और अन्य संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। मालीवाल के मुताबिक सरकार की इस उदासीनता के विरोध में उन्होंने और स्थानीय महिलाओं के साथ सफाई अभियान चलाया और एकत्रित कचरे को अरविंद केजरीवाल के घर ले जाकर रखा।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को कचरे के ढेर में बदल दिया है। गंदगी सीवरों में, सड़कों पर और लोगों के घरों के बाहर फैली हुई है। जब मुख्यमंत्री जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं हैं, तो मजबूरन उन्हें हकीकत दिखानी पड़ी। उन्होंने कहा, “यही केजरीवाल सरकार की सच्चाई है। अब उन्हें आम आदमी की पीड़ा समझ नहीं आती। लेकिन मैं न तो उनकी गुंडागर्दी से डरती हूंऔर न ही उनकी पुलिस से। अगर जनता की समस्याएं उठाना और दिल्ली को साफ करवाने के लिए लड़ना अपराध है, तो मैं इसे बार-बार करूंगी।
स्वाति मालीवाल ने यह भी कहा कि वह सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगी और दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिए संघर्ष करती रहेंगी।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024