शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 639 अंक लुढ़का
Feb 3, 2025, 13:51 IST

अमेरिका का चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर में गिरावट है, जबकि 9 शेयरों में तेजी है। इसी तरह निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 शेयर में गिरावट और 5 शेयर में तेजी है। वहीं, एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर गिरावट के साथ फिलहाल कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 3.19 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स 5 अंकों की तेजी के साथ 77,505 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 26 अंकों की गिरावट के साथ 23,482 पर बंद हुआ था। बजट के लिए मार्केट शनिवार के दिन खासतौर पर खुला था।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024