यमुना में जहरीला पानी छोड़ना अपराध : सौरभ भारद्वाज
Jan 29, 2025, 19:07 IST

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा के सोनीपत और पानीपत में सैकड़ों औद्योगिक इकाइयां हैं। इनका प्रदूषित और जहरीला अपशिष्ट बिना साफ किए सीधे यमुना में डाला जा रहा है, जो अपराध है। भाजपा यमुना की सफाई को लेकर पिछले दो साल से आम आदमी पार्टी को ज्ञान दे रही है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को यमुना में अमोनिया के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग से मिलकर शिकायत दर्ज करा
चुके हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी यमुना में अमोनिया की मात्रा में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी जनसभाओं में यमुना को प्रदूषित करके दिल्ली की जल आपूर्ति को बाधित करने का आरोप हरियाणा की भाजपा सरकार पर लगा रहे हैं।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024