पद्म पुरस्कार 2025: पैरालिंपियन हरविंदर सिंह से लेकर ब्राज़ील के वेदांत गुरु और ट्रैवल ब्लॉगर्स भी इस सूची में शामिल
Updated: Jan 25, 2025, 20:16 IST

नई दिल्ली, 25 जनवरी केंद्र सरकार ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म पुरस्कार 2025 के लिए गुमनाम नायकों के नामों की घोषणा की है। उम्मीद है कि आज कुछ देर में प्राप्तकर्ताओं की पूरी सूची जारी की जाएगी।
इनमें पैरालिंपियन हरविंदर सिंह, ब्राजील के हिंदू आध्यात्मिक गुरु जोनास मसेट्टी, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भाटला, भारत की विरासत के बारे में लिखने के लिए प्रसिद्ध दंपति ह्यूग और कोलीन गैंटजर, गोवा की 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई, पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास, कुवैत की योग साधिका शेखा ए जे अल सबाह इस वर्ष के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में शामिल हैं।
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है।