भारत की विकास यात्रा में हिमाचल का महत्वपूर्ण योगदान: जेपी नड्डा
Updated: Jan 25, 2025, 20:28 IST

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल के लोगों की छवि ईमानदार, न्यायप्रिय और क़ानून को मानने वाले नागरिक के तौर पर होती है। भारत की विकास यात्रा में हिमाचल प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। यह हमारा गौरव और हमारी ताक़त है। हम सभी सामाजिक के साथ राजनैतिक प्राणी भी हैं और अगर हम दिल्ली की बात करें तो आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली को पिछले 10 साल में मुसीबत के धकेल दिया है। केजरीवाल ने दिल्ली को जितनी तकलीफ़ में डाला है उतना कोई नहीं डाल सकता और सबसे बड़ी बात जिसने भ्रष्टाचार के नाम पर चुनाव जीता उसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली के लिए शर्म की बात है कि आप पार्टी के कितने ही नेता आज भ्रष्टाचार के चलते जेल में हैं। ख़ुद केजरीवाल आज बेल पर हैं और मासूम बनकर ठगने वाले केजरीवाल विश्व के सबसे बड़े झूठे नेता हैं और दिल्ली की जनता ऐसे झूठे इंसान को सबक़ सिखायेगी। उन्होंने अपील की कि आगामी 5 फ़रवरी को पूरी ताक़त से साथ भाजपा के पक्ष के मतदान कराने व प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान दें।
इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लोगों ने अपनी मेहनत के दम पर दुनिया भर के अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। हिमाचल स्थापना दिवस हम सब के अंदर एकजुटता को बढ़ाने व अपने प्रदेश की संस्कृति, परंपरा, और गौरवशाली इतिहास को याद करने और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेने का अवसर है।
इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज, सुरेश कश्यप, इंदू गोस्वामी, राजीव भारद्वाज, योगेंद्र चंदौलिया, मयंक भाई नायक, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, विधायकगण हंसराज, प्रकाश राणा, हिमाचल महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना मौजूद थे।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024