रतलाम नगर निगम के लेखापाल विकास, उनके पिता के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा
रतलाम-धार में दो मकान, सात प्लॉट, दो बस और पेट्रोल पंप समेत चार करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज बरामद
Jan 27, 2025, 19:04 IST

सर्चिंग में मिली संपत्तिपेट्रोल पंप : भूमि सर्वे क्रमांक 3177/2/2 ग्राम रिंगनोद जिला धार पर निर्माणाधीन है।सात भूखंड : त्रिमूर्ति नगर राजगढ़, दलपुरा राजगढ में भूखंड, सर्वे कमांक 655/1/6 रकबा 0.006 हेक्टेयर भूमि दलपुरा राजगढ़ में, भूखण्ड क्रमांक 79, आवासीय दलपुरा, राजगढ, भूमि सर्वे क्रमांक 3177/1/1, भूमि सर्वे क्रमांक 3177 ग्राम रिंगनोद, न्यू विजयनगर इंदौर में 1800 वर्गफीट का प्लाट, राजगढ़ जिला धार में 600 वर्गफीट का प्लाट। ग्राम रिंगनोद में एक मकान, रतलाम में ग्लोबस टाउनशिप 10000 वर्गफीट क्षेत्र में मकान। दो 52 सीटर डीलक्स बसें, एक चार पहिया वाहन, 6 दो पहिया वाहन मिले हैं।इसके अलावा टीम दोनों स्थानों पर दस्तावेज, आभूषण, बैंक खातों एवं नकद आदि से संबंधित सर्च कर रही है। कार्रवाई के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है। अभी तक मिली संपत्ति का मूल्य चार करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ईओडब्ल्यू इंदौर की डीएसपी मधुर वीणा गौड़ के नेतृत्व में रिंगनोद धार और पवन सिंघल के नेतृत्व में रतलाम में एक साथ कार्रवाई चल रही है
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024