तेंदुए की आहट से ग्रामीण भयभीत, फ्रांसी के पास देखे जाने की चर्चा
पिछले कुछ दिनों से चल रही है तेंदुए की गतिविधियों की चर्चाएं
Feb 9, 2024, 19:17 IST

बताया जा रहा है कि अग्रोहा गौशाला के खेतों में 18 वर्षीय सुमित अपने खेत में पानी लगा रहा था कि तभी उसे सरसों के खेत में कुछ सरसराहट की आवाज सुनाई दी। इसके बाद सुमित ने आवाज की दिशा में बैटरी को घुमाया तो वह देखकर सन्न रह गया। सुमित ने बताया कि उसके सामने तेंदुआ प्रजाति जैसा जीव था। उसके शरीर पर चकते, बड़ी आंखें और लंबी पूंछ थी। सुमित ने बताया कि हड़बड़ी में वह मौके से भागा और अपने परिजनों को आवाज़ लगाई। आवाज सुनकर परिवार के लोगों सहित आसपास की ढाणी में लोग अपने हाथों में बैटरी लाइट, लाठी-डंडे आदि लेकर जंगली जीव की तलाश में निकल पड़े। ढाणी वासियों के अनुसार तब तक तेंदुआ सामने ही दूसरे सरसों के खेत में जा छिपा। ढाणी वासियों ने पुलिस को सूचना देकर तेंदुए को खोजना शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस की 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर देर रात तक वन्य जीव की तलाश में सर्च अभियान चलाया लेकिन कुछ नज़र नहीं आया।
इससे पहले जिले में अग्रोहा क्षेत्र के साथ गांव कुलेरी में वन्य जीव विभाग टीम सदस्यों द्वारा तीन पिंजरे अलग अलग खेतों में लगाए गए। जहां तेंदुए को ललचाने के लिए टीम द्वारा तीनों पिंजरों में बकरियों को बांधा गया। तीन दिन से टीम सदस्य और ग्रामीण दिन रात तेंदुआ पिंजरे में आने की बाट जोहते रहे लेकिन तीन दिन में किसी ग्रामीण ने तेंदुए को दोबारा नहीं देखा। अब अग्रोहा और फ्रांसी के बीच खेतों में तेंदुआ आने की बात को लेकर आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस व वन्य प्राणी विभाग की टीम स्थिति पर निगरानी रखे हुए है।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024