वरिष्ठ भाजपा नेता पदम जैन का आकस्मिक निधन
Updated: Jan 29, 2024, 14:19 IST

जानकारी के अनुसार पदम जैन का बीती रात ब्लड प्रेशर अचानक कम होने से उनको एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। भाजपा में शामिल होने से पहले वे इनेलो के वरिष्ठ नेता भी रहे थे। उन्होंने वर्ष 2009 में सिरसा विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था जिसमें वे पराजित हो गए थे। वे सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन पद पर भी रहे थे और प्रमुख समाजसेवी भी थे। पदम जैन का स्वभाव मिलनसार व्यक्ति का था। राजनीति में भले ही उनके दल अलग रहे, मगर उनकी सभी दलों के नेताओं से अच्छी दोस्ती थी। उनके निधन का जैसे ही समाचार मिला, लोग उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए। आज सुबह से भी लोग उनके घर पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। आज सुबह सीएम के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पल पल के संपादक सुरेंद्र भाटिया, इनेलो नेता प्रदीप मेहता सहित बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024