Pal Pal India

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी चौक में आयोजित की गई प्रार्थना सभा

 
 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी चौक में आयोजित की गई प्रार्थना सभा
 30 जनवरी डबवाली
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा शहर की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से संस्था के अध्यक्ष प्रीतम बांसल के सानिध्य में स्थानीय गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रार्थना सभा में पहुंचे शहर के विख्यात उद्योगपति नवरतन बांसल एवं स्वतंत्रता सेनानी महाश्य रुलदु राम के पुत्र तरसेम गर्ग ने यहां पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सर्वप्रथम माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देने वाले सभी शहीदों को भी याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। 
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देने वाले देश भक्त, राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं जिन्हें सदैव याद किया जाना प्रत्येक भारतीय नागरिक का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा व सत्य के पुजारी थे। उन द्वारा अपने जीवनकाल में देश के लिए किए गए कार्य एक ऐसा इतिहास बन चुके हैं जिनसे हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। वह एक ऐसे भारतीय नेता हुए है जिनका भारतीय करंसी पर चित्र प्रकाशित हुआ जोकि प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव की बात है। प्रार्थना सभा में ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष परमजीत कोचर, वैद्य राम दयाल ट्रस्ट के अध्यक्ष ओपी सचदेवा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, महामंत्री शशिकांत शर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुखवंत सिंह चीमा, पूर्व पार्षद सीता राम सिंगला, ओमप्रकाश सिंगला, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष बलजिंद्र बांसल, सोमनाथ गर्ग, बृज लाल सिंगला, एपेक्स क्लब के अध्यक्ष सुभाष मैहता, समाजसेवी मुकेश ग्रोवर, आर्य समाज के अध्यक्ष सुदेश आर्य, पूर्व पार्षद सुभाष मित्तल, मा. रमेश शर्मा, सोमनाथ गर्ग, समाजसेवी यशपाल गर्ग, रि. एसडीईओ सुरजीत सिंह बरजोत, बलजिंद्र सिंह काका पटवारी, दूरसंचार विभाग से रि. एसडीओ राकेश बांसल, यूआईआईसी से रि. डीएम संतोष शर्मा शामिल थे। प्रार्थना सभा का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।