छुट्टी पर आया सेना का जवान नहर में बहा
गोताखोर लगातार कर रहे हैं तालाश
Jun 1, 2024, 14:14 IST

मिली जानकारी के अनुसार गांव हंसेवाला निवासी रघुवीर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र मनजीत सिंह स्पोट्र्स कोटे के तहत कुछ साल पहले सेना में भर्ती हुआ है। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह 338 मीडियम बटालियन आरटी जम्मू कश्मीर में तैनात है और गुरुवार सुबह पांच बजे वह छुट्टी लेकर गांव में अपने घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर 1 बजे वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गया था। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। उसके मित्रों ने भी नहीं बताया कि वह कहां है। बताया गया है कि परिजन जब उसकी तलाश के लिए इधर उधर जाने लगे तो उन्हें हेड के पास मनजीत की चप्पलें पड़ी मिली, जिसके बाद उन्हें पता चला कि वह नहर में बह गया है।
पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन व ग्रामीण नहर में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। नहर में आगे काजल हेड पर जाल भी लगा दिया गया है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। शनिवार को भी नहर में उसकी तलाश की जा रही है।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024