Pal Pal India

भारत का विजयी रथ जारी, श्रीलंका को 302 रन से हराया

 
 भारत का विजयी रथ जारी, श्रीलंका को 302 रन से हराया
मुंबई, 2 नवंबर। शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया ने वल्र्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वल्र्ड कप इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। टीम ने 2007 में बरमूडा को 257 रन से हराया था। भारत ने इस वल्र्ड कप में लगातार 7वां मैच जीता है और सेमीफाइनल में सबसे पहले जगह पक्की की है। भारत के 7 मैचों में 14 अंक हो गए और टीम टूर्नामेंट में अजेय है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 357 रन बनाए। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 19.4 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। टीम इंडिया से मोहम्मद शमी ने 5 मोहम्मद सिराज ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। एक विकेट स्पिनर रवींद्र जडेजा को मिला। इनसे पहले शुभमन गिल (92 बॉल पर 92 रन), विराट कोहली (94 बॉल पर 88 रन) और श्रेयस अय्यर (56 बॉल पर 82 रन) शतक बनाने से चूक गए। श्रीलंका से दिलशान मदुशंका ने 5 विकेट झटके। वहीं दुष्मंथा चमीरा को एक विकेट मिला।