Pal Pal India

नई दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से।

 
 नई दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से। 
  नवीन आनंद प्रकाश जैन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, जैन संनोपासक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नई कार्यकारिणी का गठन

—  सदर बाजार नयी दिल्ली क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित जैन संनोपासक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज एक ऐतिहासिक अवसर पर  नवीन आनंद प्रकाश जैन को सर्वसम्मति से स्कूल का नया अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। साथ ही, स्कूल की नई कार्यकारिणी का भी गठन संपन्न हुआ।

110 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम कर रहा यह विद्यालय आज भी अपने जोन में शीर्ष स्थान बनाए हुए है। ओर स्कूल का बैंड २६ वषों तक लगातार २६ जनवरी की परेड में निकलता रहा है .विद्यालय के विकास और गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए श्री नवीन आनंद प्रकाश जैन के नेतृत्व में संस्था ने एक नई ऊर्जा और संकल्प के साथ कार्य आरंभ कर दिया है।

निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने  नवीन आनंद प्रकाश जैन के नेतृत्व में विद्यालय के भविष्य को उज्ज्वल और स्वर्णिम बनाने का भरोसा जताया।

निर्वाचन के उपरांत एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। समारोह के दौरान श्री नवीन आनंद प्रकाश जैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर और अंगवस्त्र पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में  नवीन आनंद प्रकाश जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की धरती है। हम मिलकर इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लेते हैं। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास, आधुनिक सुविधाओं का विस्तार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।"
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विद्यालय का गौरवशाली इतिहास आगे भी उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।

विद्यालय परिवार, क्षेत्रीय नागरिकों एवं अभिभावकों में इस निर्णय को लेकर अत्यंत हर्ष और उत्साह का माहौल है। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और विद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।