टीवी शो 'बिग बॉस-17' का प्रोमो वीडियो जारी, फैंस की उत्सुकता बढ़ी
Sep 15, 2023, 13:13 IST

कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शो 'बिग बॉस-17' का प्रोमो वीडियो जारी किया गया। प्रोमो में अभिनेता सलमान खान हमेशा की तरह अलग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में एक्टर अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। कभी सलमान शर्ट-पैंट में नजर आते हैं तो कभी एक्टर टी-शर्ट में नजर आते हैं। एक लुक में सलमान खान ने कुर्ता पायजामा और टोपी पहनी हुई है...एक्टर के अलग-अलग लुक को फैंस ने खूब पसंद किया है।
प्रोमो वीडियो में एक्टर कहते दिखते हैं, 'अब तक आपने सिर्फ बिग बॉस की आंख देखी है। आइए अब देखते हैं बिग बॉस के तीन अवतार। दिल…दिमाग ही दिमाग…और दम'। इस वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'इस बार बिग बॉस दिखाएगा अलग रंग...जिसे देखकर आप सब रह जाएंगे दंग'।
प्रोमो वीडियो देखने के बाद 'बिग बॉस-17' शो को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। फैंस के बीच चर्चा है कि इस बार में इस शो में कुछ अलग और अनोखा देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि यह शो कब शुरू होगा। इसके बारे में मेकर्स ने अभी कुछ नहीं कहा है।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024