Pal Pal India

कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी-प्रवीण लाठर

 भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के नेतृत्व में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस
 
 कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी-प्रवीण लाठर
 करनाल 6 अप्रैल (आरती) भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में आज भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में ध्वजारोहण के साथ साथ लड्डू बांटकर भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी।

       भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के नेतृत्व में मनाये गये स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से करनाल नगर निगम से लगातार तीसरी बार निर्वाचित मेयर रेणु बाला गुप्ता के अतिरिक्त पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता सहित अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
           इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और आज के दिन हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित किया।'
           उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति की दिशा में काम करने और एक विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराता है।
   उन्होंने इस अवसर पर पार्टी के बढ़ते कद के लिए कार्यकर्ताओं के योगदान को श्रेय देते हुए कहा कि भाजपा के लिए पार्टी कार्यकर्ता सबकुछ हैं और पार्टी के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान देकर पार्टी के निर्माण कार्य में हिस्सा लिया और एक मजबूत भारत बनाने के प्रति प्रतिबद्ध रहे।' उन्होंने कहा, 'भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता सबकुछ हैं। वे पार्टी के आत्मा हैं, जिसके पसीने से पार्टी नई ऊंचाइयों तक पहुंची है।
     इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के अतिरिक्त नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता, पूर्व जिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना,
जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार,आई टी प्रमुख विकास कथूरिया, कर्ण मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा,अर्बन मंडल मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना,पार्षद संकल्प भंडारी, अमृत लाल जोशी,मनमीत बावा,शाम बत्रा, दिनेश तनेजा सहित भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।