हादसे में दो युवकों की मौत, सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार की लापरवाही, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated: Mar 3, 2025, 13:54 IST

जानकारी में सामने आया कि भादसोड़ा से सांवलियाजी मार्ग पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में ठेकेदार ने मुख्य सड़क पर ही पत्थर डाले हुए हैं। रविवार रात को नपानिया ग्राम पंचायत के भैरूखेड़ा निवासी कमलेश (18) पुत्र मदन पूरी तथा युवराज सिंह (16) पुत्र लक्ष्मण सिंह दोनों बाइक पर सांवलियाजी से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में सड़क निर्माण को लेकर खंडे आदि डाले हुए थे। इनकी बाइक पत्थरों पर चढ़ कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पत्थरों पर गिरने के कारण इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को मंडफिया चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलने पर भादसोड़ा व मंडफिया दोनों ही थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को भी सूचना दी गई। ऐसे में बड़ी संख्या में परिजन रात को चिकित्सालय में एकत्रित हो गए। इतना ही नहीं सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक बार तो चिकित्सालय के सामने ही जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने समझाईश की तो ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंचे यहां जाम लगा दिया। इससे मार्ग के दोनों ही तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर भादसोड़ा थानाधिकारी घेवरचंद, मंडफिया थानाधिकारी गोकुल डांगी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। इसके अलावा धीरे चल रहे कार्य पर भी आक्रोश जताया। सूचना पर नायब तहसीलदार शिव शंकर पारीक ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से समझाईश की। लेकिन ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं हुवे। पुलिस उप अधीक्षक भदेसर अनिल शर्मा ने भी मौके पर पहुंच समझाईश का प्रयास किया। इस दौरान भाजपा नेता विजय सिंह, पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण शर्मा, दिनेश खंडेलवाल, जानकीदास, कैलाश पूरी सहित बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
18 को हुआ था विवाह, मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा
जानकारी में सामने आया कि मृतक कमलेश पूरी भादसोड़ा में टैक्टर का मिस्त्री है और भादसोड़ा में खुद का गैराज है। इसका गत 18 फरवरी को ही विवाह हुआ था। इसके हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा कि उसकी मौत हो गई। वहीं 20 दिन में ही इसकी पत्नी के माथे का सिंदूर उजड़ गया।
वन वे किया था और दोनों सड़क पर निर्माण सामग्री
जानकारी में सामने आया कि सांवलियाजी से भादसोड़ा चौराहे के बीच में सड़क निर्माण चल रहा है। इसमें फोरलेन पर दोनों साइड निर्माण सामग्री डाली हुई थी। मौके पर वन वे था और इसमें भी आधी सड़क पर पत्थर डाले हुए थे।
भैरूखेड़ा में छाया शोक, नहीं जले घरों के चूल्हे
इधर, जानकारी में सामने आया कि युवराज कक्षा 10 का छात्र था। हादसे की जानकारी मिलते ही भैरूखेड़ा में शोक छा गया। दो किशोर वय युवकों की मौत से परिजनों में मातम छा गया। भैरुखेड़ा गांव में सोमवार सुबह चूल्हे तक नहीं जले।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024