हिमाचल में मौसम खुला, बर्फबारी के बाद शीतलहर बरकरार
Feb 21, 2025, 12:55 IST

शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे नारकंडा में शुक्रवार को बहाल कर दिया गया, जबकि शिमला-चौपाल मुख्य मार्ग को भी खिड़की के पास खोल दिया गया है। हालांकि चौपाल उपमंडल में कई सड़कें अब भी बंद हैं। अप्पर शिमला के कई क्षेत्रों में बर्फबारी से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। शिमला में कुफरी-फागु सड़क यातायात के लिए खुल गई है। लेकिन फिसलन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
लाहौल-स्पीति जिले की लाहौल घाटी में भी बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने घाटी के भीतर मुख्य सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। मनाली और आसपास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी का दौर थम गया है, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
चार जगह माइनस में तापमान
प्रदेश में बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। जनजातीय क्षेत्रों में पारा माइनस में पहुंच गया है। सोमवार को ताबो में न्यूनतम तापमान -11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में -7.2, केलांग में -5.8, कल्पा में -3.5, सराहन में 1.7, शिमला में 3.4 और धर्मशाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में यानी 22 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि 23 और 24 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन 25 से 27 फरवरी के बीच एक बार फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
बीते 24 घंटों में भारी बर्फबारी और बारिश
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। गोंदला में सबसे अधिक 42 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि केलांग में 36, कुकुमसेरी में 24, जोत में 16 और खदराला में 15 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। वहीं मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। नगरोटा बंगवा में 56 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि घुमरूर में 44, चंबा में 42, सलूणी में 36, तीसा में 35, सियोबाग में 29 और कांगड़ा में 28 मिलीमीटर वर्षा द
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024