Pal Pal India

भारतीयों की पसंदीदा डिश बनी चिकन बिरयानी

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने ऑर्डर किया 16 लाख का सामान: स्विगी
 
भारतीयों की पसंदीदा डिश बनी चिकन बिरयानी
भारतीयों की पसंदीदा डिश में चिकन बिरयानी सबसे ऊपर है। स्विगी की तरफ से सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई डिश की लिस्ट शेयर की गई। इसके मुताबिक, 2022 में चिकन बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई। खास बात यह है कि पिछले 7 सालों में बिरयानी भारत में सर्वाधिक ऑर्डर की जाने वाली डिश है। कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने स्विगी इंस्टामार्ट से 16 लाख रुपए का किराने का सामान ऑर्डर किया।
स्विगी का कहना है कि भोजन के लिए प्यार से बड़ा कोई प्यार नहीं है और कंपनी की ताजा रिपोर्ट में ऐसे कई ऑर्डर की लिस्ट है। बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दिवाली पर 75,378 रुपए का खाना ऑर्डर किया, जबकि पुणे के एक अन्य व्यक्ति ने अपनी टीम के लिए 71,229 रुपए के बर्गर और फ्राइज का ऑर्डर दिया। हालांकि, अब तक बेंगलुरु के उस व्यक्ति की कोई बराबरी नहीं कर पाया, जिसने 16 लाख रुपए का किराने का सामान ऑर्डर किया था।
सर्वाधिक ऑर्डर की जाने वाली डिश की लिस्ट
चिकन बिरयानी भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश में सबसे ऊपर बताई गई है। तंदूरी व मुगलई डिश के अलावा, स्विगी ने बताया कि भारतीय यूजर्स ने इस साल खाने के साथ एक्सपेरिमेंट किए। कस्टमर्स ने इस साल बहुत सी कोरियाई व इटेलियन डिश का ऑर्डर दिया। इसमें पास्ता, पिज्जा, मैक्सिकन बाउल, मसालेदार रेमन, सुशी, रैवियोली व बिबिंबैप (कोरिया) शामिल हैं।