राजधानी में चार-पांच वर्षों में कूड़े के पहाड़ नहीं दिखाई देंगे : मनजिंदर सिंह सिरसा
Apr 17, 2025, 20:11 IST

नई दिल्ली, 17 अप्रैल । दिल्ली के वन एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राजधानी में चार-पांच वर्षों में कूड़े के पहाड़ नहीं दिखाई देंगे। इसको खत्म करने के लिए सरकार दोगुनी रफ्तार से काम करेगी। इस क्रम में गुरुवार को मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से कहा कि दिल्ली में हर लैंडफिल साइट की निगरानी की जाएगी। लैंडफिल साइट पर कितना कचरा साफ हुआ और कितना अभी बाकी है। इसको हर दिन अपडेट किया जाएगा। इसका वास्तविक समय डेटा दिल्ली सरकार के डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगा।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली वालों को साफ पानी और हवा देने का जो वादा किया था, उसको पूरा करने की दिशा में दिल्ली सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव के समय आपदा को खत्म करने के बाद अब यहां गंदगी को खत्म करना है। दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने का दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों को मौजूदा रफ्तार को दोगुनी करने और नई एजेंसी को नियुक्त करने का भी कहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए यह कूड़े के पहाड़ खतरा है। इनको खत्म करने की दिशा में दिल्ली सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर दिन लैंडफिल साइट पर कूड़े को साफ करने की निगरानी होगी।
मंत्री ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दिल्ली जल्द ही दुनिया के अग्रणी शहरों में गिना जाएगा। आने वाले दिनों में दिल्ली में हर वाहन की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक वाहन कितना प्रदूषण फैलाता है, इसका वास्तविक समय डेटा दिल्ली सरकार के डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगा।