सरकार जल्द ही नई टोल नीति की घोषणा करेगी और उचित रियायत देगीः गडकरी
Mar 19, 2025, 19:41 IST

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवालों का जवाब देते हुए गडकरी ने सड़क अवसंरचना परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए टोल टैक्स की आवश्यकता और उपयोगिता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार सड़क अवसंरचना के निर्माण पर बहुत अधिक खर्च कर रही है, इसलिए टोल टैक्स आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने टोल प्लाजा के सम्बन्ध में मौजूदा चिंताओं और अपवादों को दूर करने के लिए नई नीतियों को सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही टोल टैक्स के लिए एक नई नीति घोषित करेगी।
मंत्री ने कहा कि जब आपको अच्छी सड़क चाहिए तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि असम में सरकार 03 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है। मैं ब्रह्मपुत्र पर बहुत से पुल बना रहा हूं। हम बाजार से धन जुटा रहे हैं। इसलिए टोल के बिना हम ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि टोल टैक्स केवल चार लेन पर वसूल रहे हैं। 2008 के नियमों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग के एक ही खंड पर और एक ही दिशा में 60 किलोमीटर के भीतर टोल प्लाजा स्थापित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि देश में कुल टोल संग्रह 2023-24 में 64,809.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024