दिल्ली की मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ यमुना आरती में हुईं शामिल
Feb 20, 2025, 20:24 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना की आरती करते हुए आज हमने उस संकल्प को दोहराया जो हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि मां यमुना को फिर से उनके पुराने स्वरूप में लेकर आना और साफ-सुथरा बनाना हमारा संकल्प है। दिल्ली को यमुना मां फिर से आशीर्वाद देना जिसकी वो अधिकारी हैं। यमुना की सफाई हमारी प्राथमिकता है, उसके लिए जो भी साधन, संसाधन लगाना होगा, उसे पूरे ले आउट प्लान के साथ कार्य करेंगे। यमुना आरती के बाद मुख्यमंत्री गुप्ता पहली कैबिनेट बैठक के लिए सचिवालय चली गईं।
इससे पहले रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली को जो गारंटी दी थी उसको जल्द से जल्द पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार का हर एक दिन विकसित दिल्ली के प्रण को पूरा करने के लिए है।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024