वेलिंगटन टेस्ट : न्यूजीलैंड की मजबूत शुरुआत, डेवोन कॉनवे का अर्धशतक
Mar 17, 2023, 13:41 IST
वेलिंगटन, 17 मार्च। न्यूजीलैंड ने यहां श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत शुरुआत की है। न्यूजीलैंड पहले दिन का खेल खत्म होने पर 2 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 26 और हेनरी निकोल्स 18 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 78 रन बनाए।
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। न्यूजीलैंड को टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। 87 के कुल स्कोर पर कासुन राजिथा ने लैथम को प्रभात जयसूर्या के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। लैथम ने 21 रन बनाए।
इसके बाद विलियमसन और कॉनवे ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 118 के कुल स्कोर पर धनंजय डीसिल्वा ने कॉनवे को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद विलियमसन और निकोल्स ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
बता दें कि दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 2 विकेट से हराया था। विलियमसन जीत के हीरो रहे थे, जिन्होंने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।