Pal Pal India

गुरदेव इंडोर स्टेडियम के दो खिलाड़ी स्टेट के लिए चयनित

स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए 5 खिलाडिय़ों का हुआ चयन 
 
गुरदेव इंडोर स्टेडियम के दो खिलाड़ी स्टेट के लिए चयनित 
सिरसा, 29 अगस्त। द सिरसा स्कूल की चौ. देवीलाल बैडमिंटन एकेडमी में आज बैडमिंटन के हुए मुकाबले के दौरान अंडर-19 बैडमिंटन राज्य स्तरीय स्कूल चैंपियनशिप के लिए खिलाडिय़ों का चयन हुआ। इस दौरान जीनियस स्कूल के साहिब सिंह, महाराजा अग्रसेन स्कूल के हिमांशु चौहान, सेंट जेवियर स्कूल के हेमंत सिंह संधू, द जीनियस स्कूल के बंता सिंह और  सेंट एमएसजी स्कूल के कृष आनंद का चयन राज्यस्तरीय मुकाबले में खेलने के लिए हुआ है। 
चयनित खिलाडिय़ों में साहिब सिंह व बंता सिंह श्री गुरदेव चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित गुरदेव इंडोर स्टेडियम में प्रेक्टिस करते हैं। साहिब सिंह श्री गुरदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हरपिंद्र सिंह कूका के सुपुत्र हैं और  बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी हैं। उनका चयन भी राज्य चैंपियनशिप के लिए किया गया है जबकि बंता सिंह स्टेट चैंपियनशिप के लिए दूसरी बार चयनित हुए हैं। हरपिंद्र सिंह कूका ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को अपनी तरफ से शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि उनकी खेल प्रतिभा से प्रदेश को यश और कीर्ति मिलेगी। 
गौरतलब है कि संतनगर स्थित गुरदेव इंडोर स्टेडियम में अनेक खिलाड़ी अपने जौहर दिखाते हैं और यहां से तैयार खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं।