Pal Pal India

अनुराग ठाकुर ने सर्पाल सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से किया सम्मानित

 
अनुराग ठाकुर ने सर्पाल सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से किया सम्मानित  
नई दिल्ली, 19 मई। प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित होने पर अनुभवी फील्ड हॉकी खिलाड़ी और प्रसिद्ध कोच सर्पाल सिंह ने कहा कि वह भारत के गौरवशाली हॉकी इतिहास का हिस्सा होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

केंद्रीय खेल और युवा मामलों और सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को अनुभवी सर्पाल सिंह को प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया।

राउंडग्लास स्पोर्ट्स के संस्थापक निदेशक, सर्पाल सिंह ने अपने करियर में विभिन्न हॉकी टूर्नामेंटों में पंजाब और भारत का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही खिलाड़ियों को सलाह देने और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों और भारत के ओलंपियन सहित प्रतिभाओं की पहचान करने और उनका पोषण करने में खुद को समर्पित किया। उन्होंने उत्तर रेलवे की टीमों को भी प्रशिक्षण दिया है जिन्होंने नेहरू गोल्ड कप, बॉम्बे गोल्ड कप और ग्वालियर गोल्ड कप कि ट्राफी अपने नाम किया है।

उत्तर रेलवे हॉकी टीम के कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, सर्पाल सिंह ने भारत के कुछ बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों को तैयार किया। पिर्थीपाल सिंह, मोहिंदर लाल, हरबिंदर सिंह, चांद सिंह, मुखबेन सिंह, वरिंदर सिंह, अजीत सिंह, इंदर सिंह सरपाल सिंह के महान शिष्यों में से एक हैं, जिन्हें भारतीय टीम को 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए कोचों में से एक के रूप में नामित किया गया था।

इस अवसर पर सिंह ने कहा, “फील्ड हॉकी में मेरे योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित होने पर मैं बहुत आभारी हूं। एक बार फिर, मैं इस स्वीकृति के लिए खेल मंत्रालय को दिल से धन्यवाद देता हूं और इसके लिए वास्तव में विनम्र महसूस करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत के गौरवशाली हॉकी इतिहास का हिस्सा होना एक अविश्वसनीय विशेषाधिकार रहा है, और मैं इसमें भूमिका निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। राउंडग्लास स्पोर्ट्स के माध्यम से, मैं इस खेल के प्रति अपना समर्पण जारी रखता हूं और फील्ड हॉकी में पंजाब और भारत के पूर्व गौरव को बहाल करने के लिए भारतीय प्रतिभाओं की पहचान करने और उनका पोषण करने का प्रयास करता रहूंगा।”