Pal Pal India

सबा का हाथ पकड़ने पर ट्रोल हुए ऋतिक रोशन

 
सबा का हाथ पकड़ने पर ट्रोल हुए ऋतिक रोशन
बॉलीवुड की हमेशा चर्चाओं में रहने वाली जोड़ी अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा अली खान हैं। ऋतिक रोशन पिछले कुछ महीनों से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। पत्नी सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक को सबा से प्यार हो गया। उनकी डिनर डेट पर जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। तस्वीरों को देखने के बाद नेटिजेंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

बीती रात ऋतिक रोशन अपने से 12 साल छोटी गर्लफ्रेंड सबा अली खान को डिनर डेट के लिए एक रेस्टोरेंट में ले गए। 49 साल के ऋतिक रोशन ने इस बार सफेद टी-शर्ट पहनी थी। इस लुक में वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, सबा ने आसमानी रंग का वन पीस पहना हुआ था। होटल से निकलते वक्त ऋतिक सबा का हाथ पकड़ कर कार की ओर बढ़ते नजर आए। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नेटिजन्स ने ऋतिक और सबा को ट्रोल किया।

एक यूजर ने कमेंट किया कि 'जब लड़कियों की बात आती है तो ऋतिक के पास हमेशा खराब विकल्प होते हैं।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि 'मुझे नहीं पता कि आज कल कौन किसकी बेटी है और कौन किसकी गर्लफ्रेंड है।' जैसे ही ऋतिक ने सबा का हाथ पकड़ा तो तीसरे यूजर ने कहा 'क्या वह छोटी लड़की है।' कुछ ने सबा की तारीफ भी की है। एक यूजर ने कहा, 'कितनी खूबसूरत है ये लड़की।'

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की डेटिंग की चर्चा इस समय बॉलीवुड में जोरों पर है। ऋतिक ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की। हालांकि, 2014 में उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया। उनके तलाक के फैसले से फैंस हैरान रह गए थे। इसके बाद पिछले कुछ महीनों से ऋतिक सबा को डेट कर रहे हैं। सबा भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। चाहे एयरपोर्ट हो या फिर आउटिंग, सबा और ऋतिक हर जगह साथ जाते नजर आते हैं। तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगा।