Pal Pal India

बिना हेलमेट के बाइक पर दिखी अनुष्का शर्मा, मुंबई पुलिस ने लगाया जुर्माना

 
बिना हेलमेट के बाइक पर दिखी अनुष्का शर्मा, मुंबई पुलिस ने लगाया जुर्माना
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों बाइक राइड को लेकर चर्चा में हैं। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बाइक राइड का लुत्फ उठाया। हालांकि, उनकी यही बाइक राइड उन्हें महंगी पड़ी। अनुष्का का बाइक चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद कुछ नेटिजन्स ने उनकी आलोचना की। कई लोगों ने उनके वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर टैग कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आखिरकार बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन से सफर करने वाली अनुष्का पर 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में अनुष्का ने शूटिंग पर समय से पहुंचने के लिए बाइक को चुना। हालांकि इसी बीच उनसे एक ऐसी गलती हो गई कि वह आलोचनाओं की शिकार हो गईं। इस बार अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड बाइक पर सवार थे, जबकि एक्ट्रेस उनके पीछे बैठी थीं। लेकिन, दोनों में से किसी ने भी इस बार हेलमेट नहीं पहना था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। इसके बाद कई लोगों ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एक फैन ने मुंबई पुलिस को टैग कर अपना रिएक्शन दिया। इस यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा था, ''बाइक चलाने वाले और पीछे वाले दोपहिया वाहन दोनों के हेलमेट गायब हैं। @मुंबई पुलिस कृपया ध्यान दें''। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है, ''हमने इसे ट्रैफिक पुलिस के साथ शेयर किया है।'' उसके बाद अब अनुष्का पर जुर्माना लगाया गया है। अनुष्का के लिए ये बाइक राइड काफी महंगी हो गई है।

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ''जीरो'' के बाद एक भी फिल्म नहीं की है। इस बीच उन्होंने ''पाताल लोक'' जैसी कुछ वेब सीरीज प्रोड्यूस की हैं। अनुष्का शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स की ''चकदा एक्सप्रेस'' में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।