Pal Pal India

प्रियंका ने निक और मालती के फोटो डाले सोशल मीडिया पर

 यूजर्स पूछ रहे- चेहरा क्यों छिपा रहे
 
प्रियंका ने निक और मालती के फोटो डाले सोशल मीडिया पर 
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। बेशक प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती और निक जोनस के संग लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं। प्रियंका के फोटो पोस्ट किए जाने के बाद से फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

इन तस्वीरों में पहली तस्वीर की बात करें तो इसमें प्रियंका ने मालती को अपनी गोद में ले रखा है और हमेशा की तरह इस बार भी प्रियंका ने मालती का चेहरा मीडिया को नहीं दिखाया है। एक तस्वीर में प्रियंका और निक जोनस साथ में नजर आ रहे हैं और उनकी बेटी भी इस फ्रेम का हिस्सा है।

इसके अलावा एक तस्वीर में तीनों बीच पर नजर आ रहे हैं। फैंस इस फोटो पर मालती को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, इसका चेहरा क्यों बंद कर रहे हैं, इसे तब तक पोस्ट करना बंद करें जब तक आप हमें इसका चेहरा दिखाने के लिए तैयार नहीं हैं। जबकि एक ने लिखा है, इसमें कोई बुराई नहीं है, ये इन दोनों की मर्जी है। इसी प्रकार के मजेदार तमाम कमेंट्स आ रहे हैं।