एसएससी ने जारी की अधिसूचना, ग्रुप सी के 57 लोगों की नौकरी रद्द
Sat, 11 Mar 2023

कोलकाता, 11 मार्च। एक दिन पहले कलकत्ता हाई कोर्ट ने ग्रुप सी के 842 लोगों की नौकरी रद्द करने का आदेश दिया था। इनमें से 57 की नौकरी रद्द करने की अधिसूचना स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने शनिवार को जारी की है। इन्हें बिना सिफारिश नौकरी दे दी गई थी।
न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने शनिवार दोपहर 12 बजे तक सूची का प्रकाशन करने का आदेश दिया था। इसके तहत यह कदम उठाया गया है।
कोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, 842 लोगों में से 785 के पास एसएससी का अनुशंसा पत्र और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नियुक्ति पत्र है। इसलिए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पहले स्कूल सेवा आयोग को सिफारिश पत्र वापस लेने का आदेश दिया और फिर मध्य शिक्षा बोर्ड को नियुक्ति पत्र वापस लेने का आदेश दिया। वहीं, बाकी 57 लोगों को एसएससी ने अनुशंसा पत्र जारी नहीं किया था। कोर्ट के आदेश पर एसएससी ने अपनी वेबसाइट पर उन 57 लोगों की नौकरी रद्द करने की अधिसूचना जारी की है।
कौन हैं वो 57 लोग, उनके नाम, क्या थे उनके रोल नंबर? अब वे किस स्कूल में कार्यरत हैं, इसकी जानकारी सूची में प्रकाशित कर दी गई है।