रेल अधिकारियों ने पलामू में विशेष जांच अभियान चलाकर पकड़े 267 बेटिकट यात्री
May 14, 2023, 14:53 IST

मेदिनीनगर, 14 मई। धनबाद रेलखंड के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में डालटनगंज रेलवे स्टेशन से रेनुकूट के बीच लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रिकॉर्ड 267 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। साथ ही अबतक का सबसे बड़ा राजस्व एक लाख 50 हजार 900 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया।
रेलवे के पदाधिकारी बीएम पांडेय ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के सभी ऊर्जावान साथियों के अथक प्रयास से अबतक का सबसे बड़ा टारगेट एचीव करने में सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि इसके पहले अभी तक न तो इतने बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया था और न ही इतनी बड़ी राशि (राजस्व) की वसूली हो पाई थी। आलाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर शनिवार रात और रविवार दोपहर तक लंबी दूरी की विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में गहनता से जांच की गई।