Pal Pal India

अंगूर के कार्टून में मिला अजगर सांप का बच्चा

 
अंगूर के कार्टून में मिला अजगर सांप का बच्चा

बेगूसराय, 19 मार्च। अगर आप अंगूर का सील बंद कार्टून खरीदते हैं तो उसे सतर्कता पूर्वक खोलें। पैकेट के अंदर अंगूर के साथ सांप भी हो सकता है। बेगूसराय के बलिया बाजार स्थित सबा मेडिकल के समीप एक फल दुकानदार के यहां अंगूर के कार्टून से अजगर का बच्चा मिलने से लोगों में दहशत माहौल बन गया है। जिसे देखने के लिए बाजार करने आए लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल अजगर के बच्चे को सुरक्षित रखा गया है तथा मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है।

बताया जा रहा है कि फल दुकानदार मो. कौसर ने रोज दिन की तरह दुकान लगाने के लिए जैसे ही अंगूर की पेटी खोला, अंगूर में अजगर सांप का बच्चा लिपटा देखा। हल्ला होते ही बाजार करने आए लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।

भीड़ जुटते ही बड़ी बलिया के निवासी शत्रुघ्न पोद्दार ने उस अजगर सांप के बच्चे को अपने पास सुरक्षित रख लिया। वन विभाग को सूचना दी गई है। वहीं, अंगूर के कार्टून में अजगर सांप का मिलना लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सवाल ये उठता है कि बंद अंगूर की पेटी में अजगर सांप का बच्चा आया कहां से।