Pal Pal India

प्रकृति के श्रृंगार का लोकपर्व है फूलदेई : रविन्द्र पुरी

फूलदेई पर महाविद्यालय में किया गया कार्यक्रम आयोजित 
 
प्रकृति के श्रृंगार का लोकपर्व है फूलदेई : रविन्द्र पुरी  
हरिद्वार, 15 मार्च। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आज फूलदेई पर्व धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी ने कॉलेज के समस्त छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेतर को फूलदेई पर्व की शुभकामना प्रेषित कीं।

श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने कहा कि फूलदेई प्रकृति के श्रृंगार का लोकपर्व है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार उत्तराखण्ड की संस्कृति और परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास करने होंगे।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील त्रा ने फूलदेई पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड में फूलदेई पर्व मनाने की परम्परा है। यह त्यौहार पूरे उत्तरखंड राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। किसी भी समाज के विकास के लिए वहां के रीति-रिवाज और लोकपर्वों का विशेष योगदान होता है। डॉ. बत्रा ने कहा कि इस शुभ पर्व पर हम सबको अपने नौनिहालों से घर की देहरी पर पुष्प वर्षा कराकर उन्हें शगुन और उपहार देकर इस त्योहार को जीवन्त बनाए रखने के प्रयास करने चाहिए। हमारी लोक संस्कृति और परम्पराएं हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार फूल उच्चतम रचनाशीलता का परिचायक है उसी प्रकार यह त्योहार भी हमारे छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रेरणा दे।

इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं नेहा राठौर, कुमकुम राजभर, मोनिशा चौधरी, मोहिनी, आयुषी त्यागी, ममता भटट्, आरती ठाकुर, प्रिया सेमवाल, खुशी आदि ने प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा एवं समीक्षा अधिकारी नसीम खान को फूलों की टोकरी भेंट कर इस पर्व को जीवंत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समीक्षा अधिकारी नसीम खान, उत्तराखंड सचिवालय, विनय थपलियाल, डॉ. प्रज्ञा जोशी, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. पुनीता शर्मा, सुरभि,डॉ मोना अग्रवाल , एमसी पान्डेय,आदि सहित कॉलेज के अनेक छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।