Pal Pal India

शीतला अष्टमी पर महिलाओं ने देवी को लगाया बसौढ़े का भोग

लखनपुरी के टिकैतराय तालाब स्थित देवी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का लगा तांता
 
 
शीतला अष्टमी पर महिलाओं ने देवी को लगाया बसौढ़े का भोग  
लखनऊ, 15 मार्च। शीतला अष्टमी के अवसर पर गुरुवार को महिलाओं ने की माता शीतला की पूूजा आस्था के साथ की। पूजन में उन्होंने देवी को बसौढ़ा यानि एक दिन पूर्व बनाए गई पुड़ी, पुआ, गुलगुला व अन्य पकवानों का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ दर्शन करने पहुंचे। लखनपुरी के टिकैतराय तालाब स्थित माता शीतला देवी में हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए गए।

महिलाओं ने सुबह गुरुवार एैपन की अल्पना बनाकर उसमें मिट्टी के घड़े को बीच में स्थापित किया। उसके बाद विधि-विधान से पूजा की। मंदिरों में सुबह से ही महिलाएं पूजा के लिए जाने लगी थी। टिकैतराया तालाब स्थित माता शीतला देवी में दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लग गई। वहां भंडारा हुआ। इसके अलावा मंदिर के बारह परम्परागत मेला। मेले में घरेलू, सामान के अलावा बच्चों के लिए झूले व खाने-पाने की दुकानें सजी थी।

मंदिर के मुख्य कार्यकर्ता सुनील सैनी ने बताया कि यह बड़ा ही प्राचीन मंदिर है। माता शीतला के कृपा से यहां भक्तों मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से दर्शन का क्रम जो शुरू हुआ तो लगातार चलता रहा।