Pal Pal India

धमतरी-कंपोजिट बिल्डिंग के छत पर छह से अधिक मधुमक्खियों के छत्ते

 
धमतरी-कंपोजिट बिल्डिंग के छत पर छह से अधिक मधुमक्खियों के छत्ते​​​​​​​ 

धमतरी, 17 मार्च। कंपोजिट बिल्डिंग के छत पर छह से अधिक मधुमक्खियों के छत्ते हैं, जो लोगों के लिए खतरा है। हर रोज तीन से चार लोगों को काट रहे हैं, बावजूद जिला प्रशासन इसे हटाने गंभीर नहीं है। इन दिनों तो मधुमक्खियों के छत्ते के नीचे आनलाइन पंजीयन व नवीनीकरण कराने बेरोजगारों की भीड़ भी लग रही है, जिस पर खतरा मंडराने लगा है।

कंपोजिट बिल्डिंग में 17 से अधिक शासकीय कार्यालय संचालित है, जहां हर रोज सैकड़ों की संख्या में अधिकारी-कर्मचारी समेत आम लोग पहुंचते हैं। इस बिल्डिंग के छत पर छह से अधिक मधुमक्खियों के छत्ते हैं, जो लोगों के लिए खतरा है। यहां से मधुमक्खी उड़कर कंपोजिट बिल्डिंग पहुंचने वाले तीन से चार लोगों को कांटते हैं। घायल होकर लोग अस्पताल जाते हैं।

पिछले कुछ दिनों से हादसा हो रहा है, इसके बावजूद जिला प्रशासन मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने गंभीर नहीं है। छत के नीचे लोक सेवा केन्द्र संचालित है, जहां आनलाइन रोजगार पंजीयन व नवीनीकरण किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में बेरोजगारों की भीड़ रहता है। इन लोगों पर मधुमक्खियों के काटने का खतरा बना हुआ है। 15 मार्च को यहां पहुंचे तीन से अधिक बेरोजगारों को मधुमक्खियों ने काट दिया। यहां कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों में भी दहशत है। ऐसे में सभी वर्गाें ने यहां से मधुमक्खियों के छत्ते हटाने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में वन विभाग के द्वारा यहां से मधुमक्खियों को हटाने पहल की थी, लेकिन अधूरा हटाने की वजह से फिर से मधुमक्खियों ने छत्ते बना लिए है। इस संबंध में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि इसे हटाने पहल की जाएगी।