Pal Pal India

वट सावित्री पूजन के लिए सुबह से सुहागिनों की लगी लंबी भीड़

 
वट सावित्री पूजन के लिए सुबह से सुहागिनों की लगी लंबी भीड़
औरैया, 19 मई। शुक्रवार को वट सावित्री अमावस्या पर सुबह से ही सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। आपको बता दें वट सावित्री अमावस्या जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। आज के दिन सुहागिन स्त्रियां व्रत रख बिधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सावित्री और सत्यवान की कथा सुन वट बृक्ष का पूजन करती हैं। मान्यता है कि आज के दिन सावित्री ने वट अमावस्या पर पूजन कर अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी तभी से इस अमावस्या को वट सावित्री अमावस्या के रूप में मनाया जाता है।

आज के दिन सुहागिन स्त्रियां वट सावित्री पूजन के लिए सुबह से स्नानादि से निवृत्त होकर व्रत रखकर वटवृक्ष की धूप दीप नैवेद्य के साथ पूजन करते हुए वट वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांध कर फेरे करती हैं। सावित्री सत्यवान की कथा सुन अपने पति की लंबी उम्र करने की वट वृक्ष से कामना करती हैं आपको बता दें आज वट सावित्री पर्व पूरे प्रदेश में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है तो वही औरैया में भी शहर हो या देहात जगह-जगह वटवृक्ष का सुहागिन स्त्रियां पूजा अर्चना कर रही हैं।