Pal Pal India

घर में आग लगने के बाद सिंलेडर ब्लास्ट, एक की हालत गंभीर

 
घर में आग लगने के बाद सिंलेडर ब्लास्ट, एक की हालत गंभीर
पूर्वी चंपारण ,19 मई। जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के खैरवा के वार्ड नंबर 5 में बीते गुरुवार की आधी रात एक घर में आग लगने से सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर किसी तरह काबू पाया। घायल व्यक्ति को मोतिहारी सदर अस्पताल में लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रमेश सिंह (35) बच्चों के साथ घर पर था। उसकी पत्नी रीना देवी मायके शादी में गई थी। रमेश सिंह घर में बच्चों के लिए खाना बना रहा था और बच्चे छत पर सो रहे थे। इसी बीच गैस रिसाव के कारण घर में आग पकड़ लिया। जब तक रमेश कुछ समझ पाता तब तक घर में चारों तरफ आग फैल गई। इसी बीच गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, जिसमें रमेश का बायां पैर टूट गया।

आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि रात 12 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।