Pal Pal India

सनातन धर्म की दुश्मन है भाजपा : कांग्रेस

 
 सनातन धर्म की दुश्मन है भाजपा : कांग्रेस
लखनऊ, 06 सितम्बर। सनातन धर्म हमेशा समानता की बात करता है। भगवान राम ने तो शबरी के जूठे बेर खाए थे। भारतीय जनता पार्टी मनुवादी सोच के कारण दलितों को मंदिर जाने से रोकती है। महिलाओं का अपमान करती है। प्रियांक खरगे पर मुकदमा यह दर्शाता है कि भाजपा के डीएनए में दलित के प्रति की कितनी घृणा है। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कही।

उन्होंने कहा कि असली सनातन धर्म के असली दुश्मन भाजपा के लोग हैं। जो सनातन धर्म का राजनीतिक करण और व्यापारीकरण कर अपमानित कर रहे हैं। कभी यह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हत्या की साजिश रचते हैं, कभी यह आंबेडकर को अपमानित करते हैं। उनकी मूर्तियां तोड़ते हैं।

अंशु ने कहा कि आज भाजपा ने प्रियांक खरगे पर मुकदमा लिखवा कर यह साबित कर दिया कि ये मनुवादी सोच रखते हैं। पहले दलित को मंदिर जाने से रोकते हैं और उसके बाद सवाल करने पर मुकदमा लिखवाते हैं। यह भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता जनता देख रही है। इसका हिसाब किताब लोकसभा चुनाव के समय होगा।