Pal Pal India

फतेहपुर: ठंड लगने से दो किसानों की मौत

 
  फतेहपुर: ठंड लगने से दो किसानों की मौत
फतेहपुर, 19 जनवरी। जिले में गुरुवार की बीती रात गेहूँ की फसल में पानी सींचने गये दो अधेड़ किसानों की ठंड लगने से मौत हो गई है। सूचना पर पहुँची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

धाता थाना क्षेत्र के देवराज गांव निवासी गुमान सिंह (55) पुत्र रामराज की आज रात में गेहूं के खेत में पानी लगाकर घर वापस लौटते समय ठंड लग जाने से उपचार दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कल रात में अपने गेहूं के खेत में पानी लगाने गये हुए थे और सुबह भोर पहर खेत में पानी लगाकर वापस घर आये तो तेज ठंड के कारण हालत बिगड़ने लगी। घरेलू उपचार व दवा की गई लेकिन किसी प्रकार से कोई आराम नहीं मिला। थोड़ी देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के दो पुत्र अतुल सिंह व आशुतोष है। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। जिनमें से बड़ा पुत्र अतुल सिंह विकलांग है और मां मुन्नी देवी सहित सभी का घर का सहारा छीनने से बुरा हाल है।

दूसरी घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के उकाथू गांव निवासी इंद्रजीत (57) की खेत से सिंचाई करते घर समय ठंड लगने से मौत हो गई है। बताया जाता है कि मृतक कँ रात खेतों में पानी लगाने गया था। भोर पहर सुबह चार बजे ठंड लगने से अचानक सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। जिसे परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार हेतु सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।