Pal Pal India

आज जीटी रोड जाम नहीं करेंगे किसान,मांगों पर बनी सहमति

 
 आज जीटी रोड जाम नहीं करेंगे किसान,मांगों पर बनी सहमति

चंडीगढ़, 23 नवंबर। प्रदेश में 24 नवंबर को होने वाले जीटी रोड को किसान जाम नहीं करेंगे। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया। गुरनाम चढ़ूनी ने बताया कि सरकार किसानों की सभी मांगों को मानने के लिए तैयार है। आंदोलन के दौरान जितने भी केस किसानों पर दर्ज हैं वह सरकार रद करेगी। साथ ही पूर्व में दर्ज 32 केस भी वापस हों। भारतीय किसान यूनियन (चढूंनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने चंडीगढ़ में ऐलान किया था कि हरियाणा सरकार की ओर से आंदोलन के दौरान दर्ज केस वापस न लेने के विरोध में 24 नवंबर को अंबाला में जीटी रोड जाम किया जाएगा। इससे पहले किसानों की रेलवे ट्रैक जाम करने की योजना थी, लेकिन रेलवे के द्वारा केस वापस लिए जाने के बाद जीटी रोड जाम करने का फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान करीब 294 केस दर्ज किए थे। इसके अलावा आंदोलन के पहले के भी कुछ केस पेंडिंग थे। जिसको लेकर किसान नाराज चल रहे हैं। साल 2020 में 24 नवंबर के दिन ही दिल्ली कूच के लिए यहीं से बैरिकेड तोडऩे की शुरुआत की थी।