Pal Pal India

रायगढ़ जिले में ट्रक-कार की सीधी टक्कर

9 लोगों की मौत एक घायल 
 
रायगढ़ जिले में ट्रक-कार की सीधी टक्कर 
मुंबई, 19 जनवरी। रायगढ़ जिले में स्थित माणगांव के रेपोली गांव के पास मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे ट्रक और इको कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। घटना में एक बच्चा घायल हो गया है, जिसे माणगांव स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब पांच बजे ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा में जाकर सामने से आ रही इको-कार को टक्कर मार दी। इस घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले सबसे पहले मौके पर पहुंचे। फिर सूचना मिलते ही गोरेगांव पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कहा कि इस घटना में घायल चार साल के बच्चे को माणगांव शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां बच्चे का इलाज जारी है। अभी तक इस घटना में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की छानबीन गोरेगांव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।