Pal Pal India

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की 8 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा

 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की 8 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा
ऋषिकेश, 19 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने देहरादून जिले के 8 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष राणा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के मंडल अध्यक्षों की घोषणा के अनुसार बालावाला मंडल अध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार, माजरी ग्रांट के मंडल अध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह बख्शी, डोईवाला में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र नेगी, रानीपोखरी मंडल इस पद पर अरुण शर्मा, रायवाला मंडल अध्यक्ष पद पर शिवानी भट्ट, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष पद पर दिनेश पयाल, वीर भद्र मंडल अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह सुमन, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष पद पर सुमित पंवार के नाम का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि पिछले एक महीने से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक गठन को लेकर प्रदेश में कवायद चल रही थी। इसके चलते पूरे प्रदेश में नगर अध्यक्ष के नाम को लेकर रायशुमारी भी की गई और अब नामों की घोषणा की गई है।