Pal Pal India

भाजपा ने प्रदेश के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष किए घोषित

त्यूणी का मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा और क्वांसी मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह राणा बने 
 
भाजपा ने प्रदेश के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष किए घोषित 
देहरादून, 19 जनवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की सहमति और संस्तुति के बाद पार्टी के सांगठनिक जिलों के सभी ज़िला अध्यक्षों ने सभी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है ।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिला अध्यक्षों के जारी नामों की सूची में समाज के सभी वर्गों, महिलाओं एवम युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसी क्रम में नीचे तक मजबूत सांगठनिक इकाई गठन के उद्देश्य से अब मंडल टीम, बूथ एवं पन्ना समिति के गठन की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा । देहरादून के जिलाध्यक्ष ग्रामीण मीता सिंह ने त्यूणी का मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा को, चकराता मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह, क्वांसी मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह राणा को बनाया गया है जबकि कालसी दिनेश तोमर, विकासनगर विपुल मोसला, विकासनगर ग्रामीण खजान नेगी, हरर्बटपुर ऋषभ अग्रवाल, शिवालिक ग्रामीण सुरेश उनियाल, सहसपुर प्रमोद सिंह, सुद्दोवाला पिंकी देवी और शिवालिक नगर के मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत बनाए गए हैं।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने 14 मंडलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए है जिसमे देवसुमन नगर के प्रदीप रावत, शहीद दुर्गामल नगर की ज्योति कोटिया, मसूरी के राकेश रावत, जीएमएस नगर के सुमित पांडे, प्रेमनगर कांवली की अंजू बिष्ट मंडल अध्यक्ष बनाई गई हैै। इसी प्रकार अम्बेडकर नगर पंकज शर्मा, करनपुर राहुल लारा, रायपुर मंडल अध्यक्ष रुद्रेश शर्मा, वीरचंद्रसिंह गढ़वाली नगर के मंडल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी, तपोवन मंडल अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा बनाए गए हैं। धर्मपुर मंडल की जिम्मेदारी अजय शर्मा को, दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल, केदारनगर विनोद सिंह पुंडीर, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर के जगदीश बद्री मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। टिहरी जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने 25 मंडलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। चंपावत जिलाध्यक्ष के निर्मल मेहरा ने 12 मंडलों के, चमोली जिलाध्यक्ष रमेश मैखरी ने 19 मंडलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।

ऋषिकेश जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने सभी आठ मंडलों के तथा ऊधमसिहनगर के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने सभी 14 मंडलों के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इसी कड़ी उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राणा ने 15 मंडलों के, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने 19 मंडलों के, पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने 14 मंडलों के, बागेश्वर जिलाध्यक्ष इन्द्र सिंह फस्र्वाण ने 8 मंडलों के, रानीखेत जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बिष्ट ने सभी 14 मंडलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने सभी 12 मंडलों के तथा रुडकी जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी 12 मंडलों के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।

हरिद्वार जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी 14 मंडलों के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी 12 मंडलों के, प्रताप बिष्ट जिलाध्यक्ष नैनीताल ने सभी 22 मंडलों के, गुंजन सुखीजा जिलाध्यक्ष काशीपुर ने सभी 13 मंडलों के, वीरेन्द्र रावत जिलाध्यक्ष कोटद्वार ने सभी 12 मंडलों के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। गुंजन सुखीजा ने इसी अवसर पर चंकित हुडिया को गदरपुर को काशीपुर का जिला महामंत्री भी नियुक्त किया है।