Pal Pal India

गणतंत्र दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूकता अभियान

- हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कालेज परिसर में छात्राओं ने की भागीदारी
 
गणतंत्र दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूकता अभियान

वाराणसी, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए बुधवार को मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कालेज परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में छात्राओं के साथ महिला शिक्षकों ने भी उत्साह से भागीदारी की। सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के पहल पर आयोजित अभियान में वक्ताओं ने कहा कि देश के आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर पूरे देशवासियों ने 13 से 15 अगस्त तक स्पेशल मोमेंट घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे जोश खरोश के साथ देश की आन-बान-शान तिरंगा को फहराया था। उसी तर्ज पर गणतंत्र दिवस पर भी अपने घरों पर तिरंगा फहराये। अभियान में शामिल क्लब के मुकेश जायसवाल, डॉ अशोक कुमार राय, कालेज की प्रधानाचार्या डा प्रियंका तिवारी, उपाध्यक्ष अनिल केशरी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस बार हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाएंगे। हर घर में तिरंगा फहराकर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाएंगें, यही हमारा संकल्प है।