Pal Pal India

कांग्रेस का चलो राजभवन मार्च कार्यक्रम सोमवार को

 
कांग्रेस का चलो राजभवन मार्च कार्यक्रम सोमवार को

जयपुर, 11 मार्च। भाजपा की केंद्र सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के विरोध में सोमवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा चलो राजभवन मार्च आयोजित होगा।

इस अवसर पर आयोजित होने वाली सभा में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, निगम,बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कांग्रेस के लोग भाग लेंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केन्द्र सरकार की अडानी समूह के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति जिसके तहत देश में गहरे आर्थिक संकट के समय देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेचे जाने तथा एसबीआई एवं एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को अडानी समूह में निवेश करने के लिए बाध्य कर देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों की बचत को खतरे में डालने का कार्य किया जा रहा है जिसके विरूद्ध राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी 13 मार्च यानी सोमवार सुबह साढे आठ बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में चलो राजभवन मार्च निकाला जायेगा।

इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाईन्स फाटक जयपुर पर एकत्रित होंगे। जहां एक बड़ी सभा का भी आयोजन होगा।