Pal Pal India

अमृतसर में महिला थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला​​​​​​​

 
  अमृतसर में महिला थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला​​​​​​​
चंडीगढ़, 3 अगस्त  अमृतसर में हथियार बंद बदमाशों ने एक महिला थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला पुलिस अधिकारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार घटना अमृतसर के वेरका थाने के अंतर्गत गांव मुद्दल में बीती रात दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। थाना वेरका की एसएचओ एके सोही मौके पर पहुंच गईं। रात का समय होने के कारण वे वर्दी में नहीं थीं। इसी दौरान एक गुट ने एसएचओ पर ही हमला कर दिया। हमला करने वाले बदमाशों ने दातर के साथ महिला एसएचओ एके सोही पर हमला किया। इसमें वे गंभीर घायल हो गईं। पुलिस टीम उन्हें उठाया अमनदीप अस्पताल ले गई। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।