Pal Pal India

पंजाब के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को विजिलेंस ब्यूरो ने किया तलब

 
 पंजाब के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को विजिलेंस ब्यूरो ने किया तलब
चंडीगढ़, 19 अप्रैल। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य के एक और पूर्व मंत्री को तलब किया है। अब 21 अप्रैल को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू विजिलेंस के सामने पेश होंगे। पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू से आय से अधिक संपत्ति मामले में 21 अप्रैल को मोहाली स्थित विजिलेंस ऑफिस में पूछताछ की जाएगी।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को आशंका है कि बलबीर सिद्धू ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। ब्यूरो सिद्धू के जवाब रिकॉर्ड के साथी नत्थी कर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी 21 अप्रैल को पूछताछ की जाएगी। दोनों नेताओं से अलग-अलग समय पर पूछताछ की जाएगी। सरकार द्वारा चन्नी पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगाए गए हैं।